Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

KABooK Betting Panel: रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में की KABooK सट्टा पैनल पर रेड, 6 सटोरिए गिरफ्तार...

KABooK Betting Panel: रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में की KABooK सट्टा पैनल पर रेड, 6 सटोरिए गिरफ्तार...
X

KABooK Betting Panel: रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में की KABooK सट्टा पैनल पर रेड, 6 सटोरिए गिरफ्तार…

KABooK Betting Panel: रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने दिल्ली के द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए KABooK सट्टा पैनल पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक अंतर्राज्यीय आरोपी भी शामिल है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य का सामान जब्त किया, जिसमें नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज शामिल हैं।

KABooK Betting Panel: पुलिस ने किया पैनल के संचालक राकेश मदनानी को गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस दौरान KABooK सट्टा पैनल के मुख्य संचालक राकेश मदनानी उर्फ डाकी को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई आईपीएल 2025 के दौरान ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस की सक्रियता को उजागर करती है।

KABooK Betting Panel: गिरफ्तार आरोपियों से बड़ी मात्रा में सट्टे का सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपियों में राकेश मदनानी उर्फ डाकी (36 वर्ष, रायपुर), घनश्याम मानुजा उर्फ बबलू (21 वर्ष, बिलासपुर), गगन तोलानी (30 वर्ष, बिलासपुर), धर्मेंद्र राजानी उर्फ सोनू (32 वर्ष, जबलपुर, मध्य प्रदेश), विवेक नरसिंघानी (32 वर्ष, धमतरी) और विकास तारवानी उर्फ बाबू (32 वर्ष, रायपुर) शामिल हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने 17 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 22 बैंक पासबुक, 7 चेकबुक, 27 एटीएम/डेबिट कार्ड, 1 सीपी प्लस कैमरा, 2 पावर एक्सटेंशन बोर्ड, सट्टे के हिसाब-किताब का रजिस्टर और पेन जब्त किया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है।

KABooK Betting Panel

KABooK Betting Panel: कैसे खुला मामला?

यह मामला 12 अप्रैल 2025 को रायपुर के राजीव नगर में शिवा टेलीकॉम में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में दो आरोपियों, जय मोटवानी और गौतम मदनानी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। इनकी पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस को दिल्ली के द्वारका में KABooK सट्टा पैनल के संचालन का पता चला। इसके बाद, ACCU की टीम ने द्वारका में गहन रेकी की और सटीक जानकारी के आधार पर छापेमारी कर 6 सटोरियों को आईपीएल 2025 के क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

KABooK Betting Panel: आईपीएल 2025 में रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि इस सट्टा पैनल के खिलाफ रायपुर पुलिस ने अब तक 21 मामलों में 63 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 1 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है। इस दौरान Gajanand, Mr Bean, Winpro, Diamond, Kingdombook और Lotus जैसे सट्टेबाजी ऐप्स और पैनलों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने के लिए बैंकों को पत्र भी लिखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019