Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Kabirdham Crime News : माता-पिता ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट...मामला जान हो जायेंगे हैरान

Kabirdham Crime News : माता-पिता ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट...मामला जान हो जायेंगे हैरान
X

Kabirdham Crime News : माता-पिता ने बेटे को उतार दिया मौत के घाट…मामला जान हो जायेंगे हैरान

Kabirdham Crime News : कबीरधाम जिले में एक दिन पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, बेटे की जुए और सट्टे की लत से परेशान थे माता-पिता

Kabirdham Crime News : कबीरधाम :कवर्धा अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली, 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश घुघरी कला के खेत मे संदिग्ध हालात में मिली थी, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुँची और जांच शुरु की....

Election Commission Notice : मल्लिकार्जुन खड़गे और जेपी नड्डा को चुनाव आयोग नोटिस

Kabirdham Crime News : पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के माता और पिता जगदीश राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और और पुलिस ने आरोपियों के पास से बिजली का तार और साड़ी बरामद कर लाया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है पूरा मामला जिले के घुघरी कला के सिटी कोतवाली का मामला है....

Bulandshahr Breaking : अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अन्तरारज्यीय गिरोह के 12 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राजू राजपूत जुआ और सट्टा खेलते थे
और अब तक 10 लाख रुपये से अधिक का राशि हार चुके है और बाजार से ब्याज में उधारी ले लिया था और जबकि मृतक के पिता ने कुछ लोगो को पैसे देकर उधारी से मुक्ति दिला दी थी वही कल सुबह अपने पिता से 10 हज़ार रुपये सट्टा खेलने की मांग कर रहे थे और मृतक लगातार मार पीट व गाली गलौच कर थे थे इसी से परेशान होकर आरोपी माता और पिता ने खेत में बुलाये मृतक राजू

राजपूत को और पहले बिजली की करंट लगाकर घायल किया और साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी, बरहाल पुलिस ने आरोपी दोनों माता से पिता से घटना की पूछताछ की तब आरोपी माता पिता ने हत्या करना स्वीकार किया...वही पुलिस ने आरोपी माँ और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है ।।

लगातार जिले में सटा जुआ चरम पर चल रही सट्टा जुआ के खिलाफ पुलिस सख्त दिखाई नही दे रही है यही कारण पढ़े लिखे युवा बेरोजगार सट्टा जुआ के लत में पड़े हुवे है अगर सट्टा जुआ पर कार्रवाई होती तो आज एक पिता को अपने ही दिल के तुकडे को मौत का घाट उतारना नही पड़ता और आज मृतक राजू राजपूत अपने परिवारों के बीच मौजूद होता और माता पिता जेल की जगह अपने घर मे होता....


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019