Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

JP Nadda in Ujjain : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवार समेत पहुंचे उज्जैन...बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

JP Nadda in Ujjain : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवार समेत पहुंचे उज्जैन...बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
X

JP Nadda in Ujjain : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवार समेत पहुंचे उज्जैन…बाबा महाकाल के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन….राजेश व्यास..

JP Nadda in Ujjain : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्टार प्रचारक जेपी नड्डा इन दिनों मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर है। बुधवार को वे पत्नी और बेटे के साथ उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन व पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

JP Nadda in Ujjain : श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पत्नी मल्लिका नड्डा और बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए।

जहां हेलीपैड पर नड्डा का भाजपा पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद में सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया।

मंदिर में पंडित राम गुरु, पंडित आकाश गुरु, पंडित अर्पित गुरु के द्वारा जेपी नड्डा और परिवारजनों के माध्यम से बाबा महाकाल का विशेष पूजन दर्शन करवाया गया।

नड्डा बाबा महाकाल के दर्शन व उनका आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन से रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश लोकसभा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019