Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jolly LLB 3 को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, फिल्म पर बैन की याचिका खारिज, 19 सितंबर को होगी रिलीज

Jolly LLB 3
X

Jolly LLB 3

Jolly LLB 3 : लखनऊ। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली LLB 3’ को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। लखनऊ बेंच में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर और गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया, जिसके आधार पर रिलीज रोकी जाए। यह फिल्म अब निर्धारित तारीख 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Jolly LLB 3 : ‘भाई वकील है’ गाने पर विवाद

‘जॉली LLB 3’ के गाने ‘भाई वकील है’ को लेकर वकील समुदाय ने कड़ा विरोध जताया था। वकीलों का आरोप था कि यह गाना और फिल्म कानूनी पेशे और न्यायपालिका को बदनाम करती है। इस आधार पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं का दावा था कि फिल्म का कंटेंट वकीलों की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

Jolly LLB 3 : कोर्ट का फैसला: ‘कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं’

न्यायमूर्ति बृज राज सिंह और न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि फिल्म के ट्रेलर और गाने ‘भाई वकील है’ के बोल में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। कोर्ट ने कहा, “हमने गाने के बोल और फिल्म का ट्रेलर देखा है। हमें ऐसा कुछ नहीं मिला, जो कानूनी पेशे को नुकसान पहुंचाए या सच्चे वकीलों के काम में बाधा उत्पन्न करे।” इस आधार पर कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया।

Jolly LLB 3 : प्रशंसकों में उत्साह, तीसरा पार्ट तैयार

‘जॉली LLB’ सीरीज की तीसरी कड़ी के रूप में यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है। पहली फिल्म ‘जॉली LLB’ में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि दूसरी फिल्म ‘जॉली LLB 2’ में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। अब तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों एक साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। प्रशंसकों का मानना है कि यह फिल्म हास्य, ड्रामा और सामाजिक संदेश का शानदार मिश्रण होगी।

Jolly LLB 3 : विवादों के बीच बढ़ा क्रेज

‘जॉली LLB 3’ की रिलीज से पहले यह विवाद सुर्खियों में रहा, लेकिन कोर्ट के फैसले ने निर्माताओं और प्रशंसकों को राहत दी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर और गानों को लेकर चर्चा जोरों पर है। दर्शक इस सीरीज की तीसरी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, जो अपने मजेदार कथानक और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019