Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

एक मिस कॉल से BJP में शामिल हो जाएंगे आप....पढ़े पूरी स्टोरी

एक मिस कॉल से BJP में शामिल हो जाएंगे आप....पढ़े पूरी स्टोरी
X

एक मिस कॉल से BJP में शामिल हो जाएंगे आप….पढ़े पूरी स्टोरी

भोपाल : 1 सितंबर से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। बाजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

इस दौरान उन्होंने राज्यसभा क्रिमिनल रिकॉर्ड वालों को पार्टी में जगह नहीं मिलेगी। साथ ही बताया कि मिस कॉल से भी बीजेपी की सदस्यता दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि एमपी की कार्यशाला 21 अगस्त को भोपाल में होगी। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला से प्रदेश में संगठन पर्व शुरू होगा।

सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रभारी, महासचिव, मीडिया टीम, मोर्चा प्रभारी, अध्यक्ष, मेयर, पार्षद, प्रदेश की सदस्यता टोली और जिले की सदस्यता टोली के मेंबर शामिल होंगे। 31 अगस्त को मप्र के सभी 64 हजार 831 बूथ पर कार्यशाला

होगी। भाजपा मिस कॉल के जरिए भी सदस्य बना जा सकता है। वीडी शर्मा ने कहा कि कल बुधवार को मिस कॉल नंबर जारी किया जाएगा। वेबसाइट, क्यूआर से भी सदस्यता मिलेगी। 11 हजार से ज्यादा शक्ति केंद्रों पर सदस्यता

अभियान होगा। 31 अगस्त को देश के सभी 10 लाख बूथों पर और प्रदेश के 64 हजार 871 बूथों पर सदस्यता की कार्यशाला एक साथ होगी। 22, 23, 24 अगस्त को सभी जिलों की कार्यशाला होगी। 25, 26 और 27 को मंडल की

कार्यशाला होगी। वहीं 1 सितंबर को पीएम मोदी को सदस्य बनाकर अभियान शुरू होगा। समाज के हर वर्ग को सदस्यता दिलाई जायेगी। स्पोर्ट्स, सामाजिक संस्था, डॉक्टर्स, प्रबुद्धजनों से जुड़े हुए लोगों से लेकर छोटे छोटे काम

करने वालों को सदस्यता दिलवाएंगे। बीजेपी से निकाले गए लोगों को पार्टी में शामिल होने का एक और मौका दिया जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा कि अनुशासन समिति इसका फैसला लेगी। ऐसे नामों पर भी मंथन होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019