Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर 'जोहार तिरंगा' कार्यक्रम, कैलाश खेर और रिखी क्षत्रिय देंगे प्रस्तुति

कैलाश खेर
X

कैलाश खेर

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रायपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 'जोहार तिरंगा' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मशहूर सिंगर कैलाश खेर और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कलाकार रिखी क्षत्रिय अपनी टीम के साथ देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

संस्कृति विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री, सांसद, और विधायक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को उजागर करना है।

कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा और इसमें पब्लिक के लिए फ्री एंट्री की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और संस्कृति विभाग ने इस कार्यक्रम की सफलतापूर्वक तैयारी के लिए व्यापक प्रयास किए हैं। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत यह आयोजन देशप्रेम और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का उत्सव होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019