Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jio BlackRock: भारत में कदम रखने को तैयार Jio BlackRock, SEBI से म्यूचुअल फंड कारोबार की मिली मंजूरी

Jio BlackRock
X

Jio BlackRock

Jio BlackRock: मुंबई। रिलायंस समूह की वित्तीय इकाई Jio Financial Services Limited (JFSL) और ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म BlackRock के संयुक्त उद्यम Jio BlackRock Asset Management Private Limited को भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने के लिए SEBI से महत्वपूर्ण मंजूरी मिल गई है। यह साझेदारी देश के एसेट मैनेजमेंट सेक्टर में एक डिजिटल और किफायती क्रांति लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Jio BlackRock: सिड स्वामीनाथन होंगे Jio BlackRock के पहले CEO और MD

कंपनी ने सिड स्वामीनाथन को प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। सिड इससे पहले BlackRock में इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के प्रमुख रह चुके हैं और उन्होंने $1.25 ट्रिलियन डॉलर के एसेट का प्रबंधन किया है। वे यूरोप में फिक्स्ड इनकम पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के भी प्रमुख रह चुके हैं।

Jio BlackRock: डिजिटल-फर्स्ट रणनीति और कम लागत की पहुंच

ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने कहा कि, “भारत में एसेट मैनेजमेंट के अवसर बेहद रोमांचक हैं। Jio BlackRock की डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच और कम लागत वाले संस्थागत उत्पाद निवेशकों के लिए गेम-चेंजर साबित होंगे।”

Jio BlackRock

Jio BlackRock: 50:50 की साझेदारी, 117 करोड़ का निवेश

इस जॉइंट वेंचर में JFSL और BlackRock ने 50:50 भागीदारी की है। दोनों कंपनियों ने मिलकर 117 करोड़ रुपये का निवेश किया है और प्रति कंपनी 5.85 करोड़ शेयर खरीदे हैं। यह शेयर 10 रुपये फेस वैल्यू के साथ जारी किए गए थे। कुल शुरुआती पूंजी 82.5 करोड़ रुपये है।

Jio BlackRock: Jio Financial के शेयरों में उछाल

SEBI की मंजूरी के बाद बाजार में इसका असर देखने को मिला है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे, BSE पर Jio Financial Services का शेयर 3.35% की तेजी के साथ ₹291.20 पर ट्रेड कर रहा था।

Jio-BlackRock

Jio BlackRock: दो नई कंपनियों का गठन

JFSL ने पहले ही 29 अक्टूबर 2024 को जानकारी दी थी कि उसने दो नई कंपनियां बनाई हैं:

  • Jio BlackRock Asset Management Pvt. Ltd.

  • Jio BlackRock Trustee Pvt. Ltd.

ये कंपनियां भारत में म्यूचुअल फंड निवेशकों को डिजिटल, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कार्य करेंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019