Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

JPSC परीक्षा घोटाला मामला : बिना टेंडर TDPL को मिला काम, CID रिपोर्ट में बड़े खुलासे

CID की जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी कई एजेंसियों का नाम सामने आया है। इनमें बिंसिस टेक्नोलॉजी, ICN इंडिया, ITI लिमिटेड और TDPL शामिल हैं।

JPSC परीक्षा घोटाला मामला : बिना टेंडर TDPL को मिला काम, CID रिपोर्ट में बड़े खुलासे
X

JPSC : झारखंड लोक सेवा आयोग प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी, 2203 उम्मीदवार हुए सफल, इस दिन से मुख्य परीक्षा

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं के संचालन से जुड़े मामले में CID जांच रिपोर्ट में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। CID ने हाईकोर्ट में दाखिल अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि JPSC की परीक्षाओं के संचालन का काम एक निजी एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) को बिना टेंडर प्रक्रिया पूरी किए सौंपा गया था।

परीक्षा के बीच में बदली गई एजेंसी

रिपोर्ट के अनुसार, 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का काम पहले ITI लिमिटेड को दिया गया था। लेकिन मुख्य परीक्षा के बाद डेटा प्रोसेसिंग, मेरिट लिस्ट तैयार करने, इंटरव्यू प्रक्रिया और अंतिम परिणाम जारी करने के चरण में एजेंसी बदल दी गई। CID रिपोर्ट में कहा गया है कि तत्कालीन JPSC अध्यक्ष एल. खियांग्ते के कार्यकाल में TDPL को मनोनयन के आधार पर काम सौंपा गया।

TDPL की भूमिका पर जांच में उठे सवाल

जांच एजेंसी के अनुसार, TDPL को काम दिए जाने की प्रक्रिया में नियमों के पालन को लेकर सवाल सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि एजेंसी से जुड़े कुछ लोगों का नाम पहले भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा परीक्षा से जुड़े मामले में सामने आ चुका है। इसके अलावा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने भी वर्ष 2025 में इस एजेंसी को अपने पैनल से बाहर कर दिया था।

कई एजेंसियों के बीच तालमेल की जांच

CID की जांच में परीक्षा संचालन से जुड़ी कई एजेंसियों का नाम सामने आया है। इनमें बिंसिस टेक्नोलॉजी, ICN इंडिया, ITI लिमिटेड और TDPL शामिल हैं। रिपोर्ट में इन एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल और संभावित सिंडिकेट की भी जांच किए जाने की बात कही गई है।

OMR शीट और डेटा प्रोसेसिंग में गड़बड़ी के आरोप

CID रिपोर्ट में परीक्षा प्रक्रिया के दौरान OMR शीट में हेरफेर और ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी के आरोपों का भी जिक्र किया गया है।जांच के दौरान कुछ आरोपियों से पूछताछ में कथित तौर पर उत्तर पुस्तिकाओं में बदलाव और सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने से जुड़ी जानकारी मिलने की बात कही गई है। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया में भी अनियमितता के आरोपों की जांच जारी है।

CID जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई पर नजर

फिलहाल मामले में CID की जांच जारी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019