Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : घर लौट रही 62 वर्षीय महिला पर जंगली हाथी का हमला, मौके पर मौत

सिमडेगा के ठेठईटांगर में घर के पास हुआ हादसा, हाथी ने सूंड से उठाकर पटकने के बाद कुचला; ग्रामीणों में दहशत

Jharkhand News : घर लौट रही 62 वर्षीय महिला पर जंगली हाथी का हमला, मौके पर मौत
X

Jharkhand News : सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में जंगली हाथी के हमले से 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गोहरपहर पहाड़टोली और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत निवासी कमला देवी मंगलवार शाम करीब 6 बजे बरपानी से अपने घर लौट रही थीं। घर के पास पहुंचते ही झुंड से अलग हुआ एक जंगली हाथी अचानक उनके सामने आ गया।

महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले हाथी ने उन्हें अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैरों से कुचल दिया। गंभीर हमले के चलते कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद इलाके में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही को लेकर वन विभाग से सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही के कारण खासकर रात के समय लोगों में डर बना रहता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019