Jharkhand News: HDFC बैंक में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
रांची के हिनू इलाके में बैंक की ऊपरी मंजिल से उठीं तेज लपटें और धुएं का गुबार, दमकल की कई गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर शुरू किया आग बुझाने का अभियान।

Jharkhand News: रांची। राजधानी रांची के हिनू इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब HDFC बैंक की इमारत में अचानक आग लग गई। आग इमारत के ऊपरी हिस्से में लगी, जहां से कुछ ही देर में तेज लपटें और धुएं का घना गुबार उठने लगा।
आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल टीम ने संभाला मोर्चा
दमकलकर्मियों ने इमारत में लगी आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। टीम लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटी रही। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया है या नहीं, इसे लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
आग की वजह और नुकसान का आकलन बाकी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं, बैंक की इमारत और अंदर रखे सामान को कितना नुकसान हुआ, इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है। आग पूरी तरह बुझने के बाद संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जाएगा।


