Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand JTET Exam 2026: हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के परीक्षा आयोजन के लिए अतिरिक्त समय देने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में 1 नवंबर को जेटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Jharkhand JTET Exam 2026: हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद 1 नवंबर को होगी जेटेट परीक्षा, 6 नवंबर को अगली सुनवाई
X

रांची। झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET (Jharkhand Teacher Eligibility Test) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के परीक्षा आयोजन के लिए अतिरिक्त समय देने के अनुरोध को मंजूरी दे दी है। अब राज्य में 1 नवंबर को जेटेट परीक्षा आयोजित की जाएगी।

मामले की सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। यह सुनवाई जेटेट आयोजन को लेकर दाखिल अवमानना याचिका पर हुई, जिसमें जैक की ओर से परीक्षा की नई तारीख की जानकारी अदालत को दी गई।


JAC ने कोर्ट को दी परीक्षा की तारीख की जानकारी

सुनवाई के दौरान जैक की ओर से अधिवक्ता कृष्ण मुरारी ने अदालत को बताया कि बोर्ड ने बैठक के बाद 1 नवंबर को JTET कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कोर्ट से अतिरिक्त समय की अनुमति मांगी गई थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 6 नवंबर को होगी।


पिछली सुनवाई में कोर्ट ने जताई थी नाराजगी

इससे पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने तय समय के अनुसार जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। कोर्ट ने संबंधित विभाग के सचिव को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

इसके बाद जैक की ओर से परीक्षा आयोजन को लेकर समय बढ़ाने का आग्रह किया गया, जिस पर अब अदालत ने मंजूरी दे दी है।


2016 के बाद पहली बार होगी JTET परीक्षा

बता दें कि झारखंड में लंबे समय से जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। वर्ष 2016 के बाद से JTET का आयोजन नहीं हुआ था।

हाईकोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अब परीक्षा कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। परीक्षा की नई तारीख तय होने से शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019