Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Gumla Crime : 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

डुमरी में पुलिस के ऑपरेशन में बड़ी सफलता, AK-56, SLR, कारतूस और संचार उपकरण बरामद; गुमला में संगठन को फिर सक्रिय करने की कोशिश का खुलासा

Gumla Crime : 5 लाख के इनामी JJMP कमांडर समेत 4 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद
X

Gumla Crime : गुमला। जेजेएमपी के खिलाफ गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डुमरी थाना क्षेत्र में देर रात चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने संगठन के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 लाख रुपये का इनामी सबजोनल कमांडर रामदेव लोहरा उर्फ काका भी शामिल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी लातेहार क्षेत्र से गुमला पहुंचे थे और जिले में जेजेएमपी को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे।

कमांडर समेत चार आरोपी पकड़े गए

गिरफ्तार आरोपियों में रामदेव लोहरा उर्फ काका को सबजोनल कमांडर और अरविंद नायक को एरिया कमांडर बताया गया है। वहीं दो अन्य आरोपियों की पहचान मुनेश्वर सिंह और जितेंद्र लोहरा के रूप में हुई है।

AK-56 और SLR समेत हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से AK-56, SLR और सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, विभिन्न हथियारों के कारतूस, वॉकी-टॉकी, 8 मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल और प्रतिबंधित JJMP/नक्सली पर्चे बरामद किए हैं।

नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां गुमला में जेजेएमपी के नेटवर्क, सक्रिय सदस्यों और संगठन की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019