Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand Ranchi News : कृषि भवन में औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की....

Uma Verma
Jharkhand Ranchi News : कृषि भवन में औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की....
X

Jharkhand Ranchi News : कृषि भवन में औचक निरीक्षण करने पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की….

झारखंड/रांची: Jharkhand Ranchi News : पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कांके स्थित कृषि भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निजी तालाबों के विकास को लेकर अगले वित्तीय वर्ष के लिए कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग को ठोस योजना तैयार करने का निर्देश दिया। नए निर्देश के तहत अब तालाबों के जीर्णोद्धार के दौरान एक तरफ से सीढ़ी का निर्माण अनिवार्य किया जाएगा।

वर्तमान में निजी तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए 1 से 5 एकड़ क्षेत्र के तालाबों को शामिल किया गया है, लेकिन इससे छोटे तालाबों के किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंत्री ने भविष्य में इस दिशा में सुधार करने और सब्जियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) तय करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियों के दाम बाहरी व्यापारी कम कर देते हैं, जिससे स्थानीय किसानों को नुकसान होता है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कृषि भवन के कर्मियों और अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि त्योहार मनाना जरूरी है, लेकिन इसका असर काम पर नहीं पड़ना चाहिए। 50% कर्मी और अधिकारी 15-20 दिनों की छुट्टी पर हैं, जो सरकारी कार्य संस्कृति में सुधार की आवश्यकता को दर्शाता है।

मंत्री ने चालू वित्तीय वर्ष की बजट राशि के समय पर उपयोग और अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी पर जोर दिया। जैविक खेती को लेकर जानकारी मिलने पर उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।

उन्होंने पैकेजिंग, शॉर्टिंग और ग्रेडिंग के लिए JSLPS के पलाश ब्रांड का उदाहरण देते हुए कहा कि जब अन्य विभाग ऐसा कर सकते हैं, तो कृषि विभाग क्यों नहीं। उद्यान विभाग द्वारा प्रस्तावित 27 एकड़ की हाई-टेक नर्सरी में 2 से 3 हजार ग्रामीणों को रोजगार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि इस पहल से पलायन को रोका जा सकता है और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019