Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे सीएम सोरेन

Asian News
Jharkhand News
X

Jharkhand News

Jharkhand News: रांची: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीने में दर्द और निम्न रक्तचाप की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उपचार जारी है।

Jharkhand News: हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई वरिष्ठ मंत्री और विधायक अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। गौरतलब है कि जून 2025 में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हफीजुल हसन का हृदय का बाईपास ऑपरेशन हुआ था। हाल ही में वे दिल्ली से रांची लौटे थे, और डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019