Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन इंजरी, एयरलिफ्ट कर लाए गए मेदांता अस्पताल

Jharkhand News
X

Jharkhand News

Jharkhand News: जमशेदपुर। झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार सुबह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण ब्रेन इंजरी और ब्लड क्लॉट की स्थिति बनी। उन्हें तत्काल जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Jharkhand News: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रामदास सोरेन की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों की सलाह पर फिलहाल किसी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं है।

Jharkhand News: रामदास सोरेन कोल्हान क्षेत्र के घाटशिला विधानसभा से विधायक हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद कई मंत्री अस्पताल पहुंचे, जबकि उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। राज्य सरकार और समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019