Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, कोटा के रजित गुप्ता बने टॉपर, यहां देखें टॉपर लिस्ट

JEE Advanced Result 2025
X

JEE Advanced Result 2025

JEE Advanced Result 2025: नई दिल्ली/कानपुर: आईआईटी कानपुर ने आज जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, विषयवार कटऑफ भी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इस साल कोटा के रजित गुप्ता ने 332 अंकों के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। लगातार दूसरे साल जेईई एडवांस्ड का टॉपर कोटा से आया है। इस बार विषयवार कटऑफ में 3% की कमी देखी गई है, जबकि समग्र कटऑफ 109 से घटकर 76 हो गई है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 30% कम है।

JEE Advanced Result 2025: जेईई एडवांस्ड 2025 टॉपर लिस्ट:

-रजित गुप्ता - 332 अंक (आईआईटी दिल्ली)

-सक्षम जिंदल - 332 अंक (आईआईटी दिल्ली)

-माजिद मुजाहिद हुसैन - 330 अंक (आईआईटी बॉम्बे)

-पार्थ मंदार वर्तक - 327 अंक (आईआईटी बॉम्बे)

-उज्ज्वल केसरी - 324 अंक (आईआईटी दिल्ली)

-अक्षत कुमार चौरसिया - 321 अंक (आईआईटी कानपुर)

-साहिल मुकेश देव - 321 अंक (आईआईटी बॉम्बे)

-देवेश पंकज भैया - 319 अंक (आईआईटी दिल्ली)

-अर्णव सिंह - 319 अंक (आईआईटी हैदराबाद)

-वडलमूड़ी लोकेश - 317 अंक (आईआईटी हैदराबाद)


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019