Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

JD Vance Home Attack: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं कई खिड़कियां; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Asian News
JD Vance Home Attack: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं कई खिड़कियां; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
X

JD Vance Home Attack: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, टूटीं कई खिड़कियां; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

JD Vance Home Attack: वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। ओहियो स्थित उनके निजी आवास पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हमला किए जाने की सूचना है, जिसमें घर की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और संघीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और यूएस सीक्रेट सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने टॉर्च की रोशनी में घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र से सबूत जुटाने की कोशिश की। प्रारंभिक जांच में खिड़कियों के टूटे कांच मिले हैं, जबकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

JD Vance Home Attack: रात में हुआ हमला, संदिग्ध हिरासत में
स्थानीय समयानुसार रात करीब 12:15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस ने इस घटना को लेकर पुलिस को अलर्ट किया। सिनसिनाटी पुलिस के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को घटनास्थल के पास से भागते हुए देखा था, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे के कारणों की जांच जारी है।

JD Vance Home Attack: जांच में जुटी एजेंसियां, सुरक्षा बढ़ाई गई
पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले से जुड़ी सभी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं, लेकिन जांच हर पहलू से की जा रही है। उपराष्ट्रपति के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।

JD Vance Home Attack: वेनेजुएला पर बयान के बाद बढ़ी चर्चा
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब जेडी वेंस हाल ही में वेनेजुएला को लेकर अमेरिकी कार्रवाई का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने ड्रग तस्करी और नार्को-आतंकी गतिविधियों को लेकर वेनेजुएला की भूमिका पर कड़ा रुख अपनाया था। सोशल मीडिया पर दिए गए उनके बयानों के बाद यह हमला कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है, हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना को किसी राजनीतिक बयान से जोड़ने से इनकार किया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019