Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jashpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत

Jashpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत
X

Jashpur News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 लोगो की मौत

Jashpur News : जशपुर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को पत्थलगांव क्षेत्र में 3 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। पहला मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत का है और दूसरा बागबहार थाना क्षेत्र का है। जहां कुदरत के कहर से 3 महिलाओं की मृत्यु हो गई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशीय गांज गिरने की पहली घटना, शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे की है। इस घटना से कुल 9 महिलाएं प्रभावित हुई हैं, जहां तमता के ग्राम चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई करने गई महिलाओं में से 7 महिलाओं को आसमानी आफत ने अपनी जद में ले लिया है।

जिससे 2 महिलाओं की मृत्यु हो गई है। जब इस घटना की आसपास के लोगों को सूचना मिलने पर तत्काल उन्होंने वाहन की सहायता से गाज की जद में आई युवतियों और महिलाओं को नजदीकी अस्पताल तमता पहुंचाया गया। जिसके बाद उनकी गंभीर दशा को देखते हुए उन्हें पत्थलगांव के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

दूसरी घटना थाना बागबहार क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नाले समीप खेत में रोपा लगाने के दौरान अखियारो मिंज 40 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा कायम और तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गंभीर रूप से झुलसी तीन महिलाओं को अंबिकापुर किया रेफर
डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका श्रद्धा यादव पति रंगीत यादव उम्र 35 वर्ष और राखी पैंकरा पिता गणेश पैंकरा 20 वर्ष है। वहीं घायलों में सुमित्रा चौहान पति सुमत राम उम्र 33 वर्ष, करिश्मा पति हीरालाल मांझी उम्र 19 वर्ष, सुकमनिया पति अनिल चौहान उम्र 45 वर्ष, मीना चौहान पति पूना चौहान उम्र 30 वर्ष इनका सिविल अस्पताल में इलाज जारी है।

Jashpur News

जिसके बाद जानकारी मिल रही कि हालत गंभीर होने पर सुधनी बाई चौहान पति लोधा राम चौहान उम्र 55 वर्ष, संध्या पैंकरा पिता श्याम साय पैंकरा 24 वर्ष, सूषमा यादव पिता रनसाय यादव उम्र 23 वर्ष को डॉक्टरों द्वारा अंबिकापुर रेफर किया गया है।चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में 9 लोग आए आकाशीय बिजली की चपेट में

मामले में पत्थलगांव बीएमओ डॉ जेम्स मिंज ने कहा कि क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदागढ़ के भैंसामुड़ा में 9 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आए हैं जिसमे 2 लोगों को मृत घोषित किया गया है। 3 लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया।

बाकी 4 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। उक्त घटना की सूचना मिलने पर ग्राम के सचिव जोगेंद्र यादव तत्काल पत्थलगांव सिविल अस्पताल पहुंचकर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की बात कही।

आकांक्षा त्रिपाठी, एसडीएम पत्थलगांव ने कहा कि ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हुई है, जिसमें मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में 4-4 लाख रुपए, पीडि़त परिवारों को जल्द ही मुहैया कराया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019