Japanese Bomb In Chennai: चेन्नई में खुदाई के दौरान मिला 82 साल पुराना जापानी बम, इलाके में मचा हड़कंप...

Japanese Bomb In Chennai
Japanese Bomb In Chennai
Japanese Bomb In Chennai: चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के रामकृष्ण नगर में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान एक 82 साल पुराना बम मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी एयर फोर्स द्वारा गिराया गया था, जो उस समय फट नहीं पाया था।
Japanese Bomb In Chennai: दीवार की खुदाई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
रामकृष्ण नगर में स्थित एक प्लॉट में निर्माण कार्य के दौरान मकान की दीवार बनाने के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान मजदूरों को जमीन के भीतर एक भारी और संदिग्ध धातु की वस्तु दिखाई दी। जब उस पर जमी मिट्टी हटाई गई, तो वह एक पुराना बम निकला।
Japanese Bomb In Chennai: बम की पहचान और दहशत का माहौल
स्थानीय निवासी मुस्तफा, जिन्होंने यह प्लॉट खरीदा था, ने बताया कि खुदाई के समय जब संदिग्ध वस्तु मिली, तो वे उसे घर ले गए। बाद में गूगल पर सर्च करने के बाद उन्होंने अंदाजा लगाया कि यह द्वितीय विश्व युद्ध के समय का बम हो सकता है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और बम को अपने कब्जे में ले लिया। बम मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई, जिससे लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे परिसर की तलाशी ली कि कहीं और कोई विस्फोटक सामग्री न हो।
Japanese Bomb In Chennai: इतिहास से जुड़ा विस्फोटक
बताया जा रहा है कि यह बम 1942–1943 के दौरान जापान द्वारा किए गए हवाई हमलों का हिस्सा हो सकता है, जब मद्रास (अब चेन्नई) को टारगेट किया गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह बम किसी कारणवश उस समय नहीं फट पाया और मिट्टी में दबा रह गया।
Japanese Bomb In Chennai: पुलिस और बम निरोधक दस्ता अलर्ट पर
पुलिस अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए हैं। फिलहाल बम को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया के लिए विशेषज्ञों को सौंपा गया है। अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि कहीं आसपास और ऐसे विस्फोटक छिपे तो नहीं हैं।


