Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Japan Earthquake Tsunami Alert: जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप; 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें, सुनामी का अलर्ट जारी

Japan Earthquake Tsunami Alert
X

Japan Earthquake Tsunami Alert

Japan Earthquake Tsunami Alert: टोक्यो: जापान में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप आया है, जिसने पूरे देश में दहशत का माहौल बना दिया है। भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था, जिसके कारण जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने तटीय इलाकों में 3 मीटर (लगभग 10 फीट) तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की चेतावनी जारी कर दी है।

Japan Earthquake Tsunami Alert: सुनामी का सबसे बड़ा खतरा

सुनामी का अलर्ट मुख्य रूप से इवाते, आओमोरी और होक्काइडो जैसे उत्तरी तटीय क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। अधिकारियों ने इन इलाकों के निवासियों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर शरण लेने और समुद्र तट से दूर रहने का निर्देश दिया है। बंदरगाहों पर खड़े जहाजों को भी गहरे समुद्र की ओर ले जाने को कहा गया है।

Japan Earthquake Tsunami Alert: प्रधानमंत्री का आपात संबोधन

जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने राष्ट्र के नाम संबोधन जारी कर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बिना देरी के राहत शिविरों या सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। सरकार ने आपदा प्रबंधन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा है और बचाव दलों को तुरंत तैनात कर दिया गया है। भूकंप को जापान के भूकंपीय तीव्रता मापने के सिस्टम में ‘अपर 5’ स्तर का बताया गया है, जो इमारतों और बुनियादी ढांचे के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।

Japan Earthquake Tsunami Alert: यातायात और सेवाएं प्रभावित

भूकंप के तेज झटकों के कारण सुरक्षा कारणों से शिनकानसेन (बुलेट ट्रेन) सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। टीवी चैनलों पर लगातार आपातकालीन बुलेटिन प्रसारित किए जा रहे हैं, जिसमें लोगों को सुरक्षित रूट बताए जा रहे हैं।

अभी तक बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ हताहतों की खबरें आ रही हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

जापान भूकंप और सुनामी के लिए विश्व का सबसे तैयार देश माना जाता है, लेकिन इस बार की तीव्रता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर रखा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019