Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Janmashtami Special Bhog : जैतुसाव मठ में जन्माष्टमी के लिए भगवान को 1100 किलो मालपुए का भोग लगाया जाएगा

Janmashtami Special Bhog
X

Janmashtami Special Bhog

Janmashtami Special Bhog : रायपुर : देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है....राजधानी रायपुर में भी जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाएंगे...जिसको लेकर तैयारियां की जा रहीं हैं....

पुरानी बस्ती स्थित जैतुसाव मठ में जन्माष्टमी के लिए भगवान को 1100 किलो मालपुए का भोग लगाया जाएगा...साथ ही चांदी का झूला भी लगाया गया है जिसमें भगवान को झूला झुलाया जाएगा...

साथ ही हर साल की तरह इस साल भी वृंदावन से सखियां भी पहुंची हुई हैं...जो इस जन्माष्टमी के अवसर पर नृत्य भी करेंगी...

जैतूसाव मठ न्यास समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि मंदिर में स्थापित सभी विग्रहों का दुग्धाभिषेक कर नए वस्त्र से श्रृंगार होगा इसके बाद महाआरती की जाएगी....

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रात 8 बजे से भजन कीर्तन और साथ राधा कृष्ण की झांकी होगी...यह आयोजन रात 12 बजे तक चलेगा और दूसरे दिन 27 अगस्त मंगलवार को दोपहर 1 बजे राजभोग आरती होगी....

प्रसाद वितरण संध्या 5 बजे से होगा.... इस साल भगवान को 11 क्विंटल मालपुआ और 51 किलो पंजरी का प्रसाद अर्पण किया जाएगा...


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019