Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Janmashtami 2024 : श्री कृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुई थी वहां बनेगा कृष्ण लोक : सीएम मोहन यादव

Janmashtami 2024
X

Janmashtami 2024

Janmashtami 2024 : पन्ना : पन्ना पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। कहां राम पथ गमन की तरह बनेगा कृष्ण लोक। हर जिले में अब बनाया जाएगा गीता भवन भी। पन्ना जिले की जो जरूरत है उन सभी को पूरा करेगी मध्य प्रदेश सरकार।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना पहुंचे जहां सबसे पहले उन्होंने हलछट के मौके पर श्री बलदेव जी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए इसके बाद पन्ना के स्थानीय जुगल किशोर मंदिर में कृष्ण पर्व में शामिल हुए।

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पन्ना जिले के तीनों विधायक और आम जनता मौजूद रही। बतादें की उन्होंने जुगल किशोर भगवान के दर्शन किये साथ कार्यक्रम के अंत में उन्होंने गीत भी गाया।

1 इस द्वारान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम जहां गए थे वहां पर रामपथ गमन बन रहा है वैसे ही कृष्ण की जहां-जहां लीलाएं हुई थी वहां भी कृष्ण लोक बनाया जाएगा और लोगो को भगवान कृष्ण की कई शिक्षाये जो जीवन में आज भी अनुकरणीय है

उनके बारे में भी लोगो को बताया जाएगा। कार्यक्रम के द्वारान पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने पन्ना में इंजीनियरिंग कॉलेज सहित शहर की तमाम मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जिस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा की सभी जरूरत को आने वाले समय में पूरा कर दिया जाएगा और इस क्षेत्र का विकास किया जाएगा


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019