Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Janjgir-Champa : रिटायर्ड हेडमास्टर रामकुमार कश्यप इन दिनों सुर्खियों में...मामला जानने देखें वीडियो

Janjgir-Champa
X

Janjgir-Champa

Janjgir-Champa

हिमांशु साहू, जांजगीर

Janjgir-Champa : जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा के प्राथमिक शाला तागा के रिटायर्ड हेडमास्टर रामकुमार कश्यप इन दिनों सुर्खियों में हैं. स्कूल में पोस्टिंग के दौरान 2014 में योग सिखाने का जो सिलसिला शुरू किया था,

Kejriwal PA Vibhav Kumar Arrest : CM केजरीवाल के PA विभव कुमार अरेस्ट….वीडियो वायरल

Janjgir-Champa : वह आज भी 14 बरसों से जारी है. योग के प्रति ऐसा लगाव है कि 2023 में रिटायर होने के बाद भी छात्र-छात्राओं सहित गांव के लोगों को निःशुल्क योग सीखा रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि साल के 365 दिन योग कराते हैं और स्कूल की छुट्टी में भी छात्र-छात्राओं को योग सिखाया जाता है.

छात्र-छात्राओं का कहना है कि रिटायर्ड प्रधान पाठक रामकुमार कश्यप के द्वारा उन्हें योग सिखाया जाता है. इससे स्वास्थ्य ठीक रहता है और मानसिक, शारीरिक विकास होता है.

Janjgir-Champa

स्थानीय लोगों ने भी रिटायर्ड प्रधान पाठक के प्रयासों को श्रेष्ठ बताया है और कहा कि वे निश्वार्थ भाव से वे सेवा कर रहे हैं और छात्र-छात्राओं के साथ-साथ गांव के लोगों को भी योग सीखा रहे हैं.

Rajasthan Weather Update : सीजन का सबसे गर्म दिन आज, 43.5 डिग्री पार डॉक्टरों ने जारी की एडवाइजरी

रिटायर्ड प्रधान पाठक रामकुमार कश्यप ने बताया कि 2014 में वे तागा के प्राथमिक शाला में पदस्थ हुए. तब से लगातार साल के 365 दिन योगा सीखा रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है

कि 2023 में वे रिटायर्ड हो गए हैं. इसके बाद भी वे लगातार योग सीखा रहे हैं. इसमें छात्र-छात्रा भी रुचि ले रहे हैं और लगभग 70 छात्र-छात्रा योग में शामिल हो रहे हैं. अभी स्कूल में छुट्टी चल रही है.-बावजूद, करीब 50 छात्र-छात्रा योगा सीखने पहुंच रहे हैं.

रिटायर्ड प्रधान पाठक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को योग के फायदे भी बताए जाते हैं और उन्हें योग की कई विधियां बताई जाती हैं.
Asian News संवाददाता हिमांशु साहू ने छात्र-छात्राओं और योग सिखाने वाले रिटायर्ड हेडमास्टर रामकुमार कश्यप से खास बातचीत की.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019