Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

"जांजगीर-चाम्पा : पूर्व सैनिक के घर में चोरी, 5 लाख के सामान पर अज्ञात चोरों का हाथ साफ"

जांजगीर-चाम्पा : पूर्व सैनिक के घर में चोरी, 5 लाख के सामान पर अज्ञात चोरों का हाथ साफ
X

जांजगीर-चाम्पा के अकलतरा में अज्ञात चोरों ने सेना के पूर्व जवान के घर से जेवर और नगदी सहित 5 लाख रुपए के सामान को पार कर दिया है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड नं 20 निवासी पूर्व सैनिक डीएन तिवारी के घर में मेहमान आए थे. मेहमानों के साथ घर से कुछ ही दूर घूमने निकले थे. करीब एक घंटे बाद जब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. घर में अंदर जाने पर सभी रूम के ताले टूटे हुए थे. अज्ञात चोरों ने आलमारी के अंदर रखे नगदी, सोने-चांदी के जेवर और महंगी साड़ियों को भी चोरी कर ली है. जेवरात और नगद डेढ़ लाख की चोरी हुई है. कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपए के सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. अज्ञात चोरों ने CCTV का डीवीआर भी ले गए हैं, जिसमें रिकार्डिंग होती है. पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019