Jammu Kathua News : कठुआ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 6 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल….
Jammu Kathua News : कठुआ में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 6 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल….
कठुआ जम्मू : Jammu Kathua News : आज बुधवार सुबह जम्मू के कठुआ जिले के शिवानगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक घर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
आग में दम घुटने से 6 की मौत
घर में सो रहे 9 लोगों में से 6 की मौत दम घुटने के कारण हो गई। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, जिससे आग की लपटें जल्दी फैल गईं। आग लगने के बाद, लोग खुद को बचा नहीं पाए और दम घुटने से उनकी जान चली गई।
पड़ोसी भी मदद के दौरान बेहोश
घटना के बाद, एक पड़ोसी मदद के लिए आगे आया, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बेहोश लोगों को कठुआ के जीएमसी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
यह घटना इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।