Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jammu Kashmir : सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 सैनिकों की मौत, कई घायल....

Dev Verma
Jammu Kashmir : सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 सैनिकों की मौत....
X

Jammu Kashmir : सेना का वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिरा, 5 सैनिकों की मौत….

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे पांच जवानों की मौत हो गई। व्हाइट नाइट कॉर्पस ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5:40 बजे, 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री का एक वाहन नीलम मुख्यालय से एलओसी के पास स्थित बलनोई घोरा पोस्ट की ओर जा रहा था। वाहन घोरा पोस्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में वाहन चालक सहित 10 सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद, 11 मराठा लाइट इन्फेंट्री की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT) और मनकोट से एक पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायल सैनिकों का उपचार जारी है।

सिक्किम में 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 4 जवानों ने गंवाई जान | Sikkim army vehicle accident Pakyong Indian army soldier

इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे सामने आ चुके हैं, जिनमें सेना के जवानों की जान गई। 29 अप्रैल 2023 को रजौरी में एक सेना की एंबुलेंस 200 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें दो जवानों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 19 अगस्त 2023 को भी सेना की एक गाड़ी 60 फीट गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 9 जवानों की जान चली गई थी।

घटनास्थल पर बचाव कार्य अभी जारी है और सेना के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019