Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jallianwala Bagh: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी, देश ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने किया नमन

Jallianwala Bagh
X

Jallianwala Bagh

Jallianwala Bagh: नई दिल्ली: जलियांवाला बाग नरसंहार की बरसी पर पूरे देश ने उन अमर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों का त्याग देश में स्वतंत्रता के प्रति नई चेतना और दृढ़ संकल्प का संचार करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा और उनकी देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना को भारत की अदम्य भावना का प्रतीक बताते हुए कहा कि शहीदों का साहस और बलिदान देश को हमेशा न्याय, स्वतंत्रता और गरिमा के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने इसे अंग्रेजी शासन की बर्बरता का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने देश की सामूहिक चेतना को जागृत कर आजादी की लड़ाई को मजबूत किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019