Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jal Ganga Enhancement Campaign : में मुलताई पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री 347 करोड़ के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया

Uma Verma
Jal Ganga Enhancement Campaign
X

Jal Ganga Enhancement Campaign

Jal Ganga Enhancement Campaign

Jal Ganga Enhancement Campaign : बैतूल: प्रदेश भर में चलाएं जा रहे गंगा जल संवर्धन अभियान पखवाड़े अंतर्गत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हेलीकॉप्टर से पवित्र नगरी मुलताई पहुंचे,अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री का हेलीपेट पर केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके सहित जिले के पांचों विधायको ने भव्य स्वागत किया।

CM Vishnu Dev Sai Statement : सुपेबेड़ा में किडनी की समस्या का होगा स्थायी निदान, कारण जानने होगी रिसर्च : विष्णु देव साय

Jal Ganga Enhancement Campaign : जहां से नाका नंबर एक पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बाबा साहब अम्बेडकर को माल्यार्पण और नमन कर अपने रोड शो को प्रारंभ किया। जो नाका नंबर एक से ताप्ती सरोवर तक चलता रहा,जिसके बाद मां ताप्ती की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री द्वारा जल अभिषेक एवम मां ताप्ती को चुनरी भेंट कर आरती की गई।

वही से हाई स्कूल मैदान पर आयोजित सभा स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने 347 करोड़ रुपए के 1008 कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। वही मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा हितग्राहियों को हितलाभ दिया गया।

जहां बैतूल सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइके के उद्बोधन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान पखवाड़ा मनाया जा रहा है,जिसके चलते मुलताई में आगमन हुआ है।

Raipur 14 June 2024 Top News : रेल नेटवर्क से जुड़ेगा मुंगेली जिला : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति को दुनिया की सबसे प्राचीन संस्कृति बताया,कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा 212 नदिया मध्यप्रदेश में है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून
पानी के महत्व को जनता तक पहुंचाना जरूरी है।

वही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री आवास योजना के बारे में कहा कि अब और नए तीन करोड़ मकान बनाएं जाएंगे,केंद्र सरकार की हर घर नल और हर घर जल योजना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है।बैतूल के युवाओं के लिए कारखाने बनाएं जाएंगे अब किसी को काम करने बाहर नहीं जाना पड़ेगा।मध्यप्रदेश के गरीब यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराई जायेंगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019