Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाला इनामी आतंकी रतलाम से गिरफ्तार

जयपुर सीरियल ब्लास्ट
जयपुर सीरियल ब्लास्ट
रतलाम: जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाला फरार आतंकी फिरोज को मध्यप्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार कर लिया गया। वह ईद मनाने के लिए अपने परिवार से मिलने आया था, तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आनंद कॉलोनी से उसे दबोच लिया। इस गिरफ्तारी की सूचना एनआईए को भी दे दी गई है।
पांच लाख के इनामी आतंकी की लंबे समय से थी तलाश
एनआईए काफी समय से इस वांटेड आतंकी की तलाश कर रही थी, और उस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था। इससे पहले रतलाम निवासी इमरान का नाम भी इस साजिश में सामने आ चुका है।
जयपुर सीरियल ब्लास्ट साजिश का खुलासा
मार्च 2022 में जयपुर में सीरियल ब्लास्ट की साजिश का भंडाफोड़ हुआ था, जब निंबाहेड़ा पुलिस ने रतलाम से जयपुर जा रही एक कार से 12 किलो आरडीएक्स बरामद किया था। यह विस्फोटक इमरान के पोल्ट्री फार्म में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में अब तक कई अहम गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
Next Story


