Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

जयपुर गैस लीक : ऑक्सीजन लीक होने से विश्वकर्मा क्षेत्र में मचा हड़कंप....

जयपुर गैस लीक : ऑक्सीजन लीक होने से विश्वकर्मा क्षेत्र में मचा हड़कंप....
X

जयपुर गैस लीक : ऑक्सीजन लीक होने से विश्वकर्मा क्षेत्र में मचा हड़कंप….

जयपुर : मंगलवार शाम जयपुर के विश्वकर्मा रोड नंबर-18 पर एक ऑक्सीजन प्लांट में गैस लीक होने की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। टैंकर के बॉल्व टूटने के कारण 20 टन ऑक्सीजन गैस तेजी से लीक होने लगी। गैस 200-300 मीटर तक फैल गई, जिससे इलाके में दृश्यता कम हो गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला।

सूचना मिलते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। SHO राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्लांट के मुख्य बॉल्व को बंद कर गैस लीक को रोका गया। कई दमकल गाड़ियों ने पानी के स्प्रे का इस्तेमाल कर गैस के स्तर को कम किया और स्थिति को नियंत्रित किया। गैस लीक के कारण सड़क पर दृश्यता कम हो गई थी, जिससे वाहनों की गति धीमी कर पुलिस ने यातायात को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित किया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। टैंकर में 20 टन ऑक्सीजन भरी हुई थी और बॉल्व के टूटने से यह लीक हुआ। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान इलाके में डर का माहौल था, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि ऑक्सीजन गैस के फैलने से कोई भी हताहत नहीं हुआ और अब स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने ऑक्सीजन प्लांट के मालिकों को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उपकरणों और सुरक्षा उपायों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019