Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jaipur Accident : भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी कार, 2 बच्चों समेत 7 की मौत

Jaipur Accident
X

Jaipur Accident

Jaipur Accident : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में वाटिका रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे का शिकार हुआ परिवार हरिद्वार से अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करके लौट रहा था, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई।

Jaipur Accident : जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना वाटिका रिंग रोड पर उस समय हुई जब कार में सवार सात लोग हरिद्वार से जयपुर की ओर लौट रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी, जिससे मौके पर ही सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु, उनके बेटे रुद्र, रिश्तेदार कालूराम, उनकी पत्नी सीमा, उनके बेटे रोहित और गजराज के रूप में हुई है। ये लोग जयपुर के वाटिका और फुलियावास केकड़ी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

Jaipur Accident : हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय शिवदासपुरा थाना पुलिस और चाकसू एसीपी सुरेंद्र सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल भेजा। शिवदासपुरा थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019