Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jailer 2 Teaser: रजनीकांत की 'जेलर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज....

Jailer 2 Teaser: रजनीकांत की जेलर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज....
X

Jailer 2 Teaser: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज….

Jailer 2 Teaser: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने ब्लॉकबस्टर सफलता हासिल की थी और अब इसका सीक्वल 'जेलर 2' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है नेल्सन दिलीप ने और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध ने भी इसमें हिस्सा लिया है। टीजर में रजनीकांत का दमदार एक्शन दिखाया गया है, जो उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Jailer 2 Teaser: टीजर की शुरुआत एक क्लाइमेट फॉरकास्ट से होती है जिसमें अरब सागर में तूफान के बारे में बात की जाती है। इसके बाद नेल्सन और अनिरुद्ध मसाज चेयर पर आराम करते हुए अपनी नई स्क्रिप्ट पर चर्चा करते हैं, तभी अचानक कुछ लोग आते हैं और गोलियां लगने लगती हैं। इसके बाद रजनीकांत का धमाकेदार एंट्री होती है, हाथ में हथियार लिए हुए। उनके चेहरें का रिवील होते ही बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन का आगाज़ होता है। रजनीकांत नेल्सन और अनिरुद्ध से गुंडों के बारे में पूछते हैं और फिर घर को बम से उड़ा देते हैं।

Jailer 2 Teaser: ‘जेलर 2’ रजनीकांत की 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है और इसे लेकर लोगों के बीच भारी उत्साह है। 'जेलर' फिल्म रजनीकांत के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, और अब इसके सीक्वल से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019