Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jagannath Rath Yatra : रायपुर में भगवान जगन्नाथ का भव्य दरबार, अनूप चंद त्रिलोक चंद ज्वेलर्स में सजी रथ यात्रा की धूम...

Jagannath Rath Yatra
X

Jagannath Rath Yatra

Jagannath Rath Yatra : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सदर बाजार में रथ यात्रा के पावन अवसर पर अनूप चंद त्रिलोक चंद ज्वेलर्स में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का भव्य और अलौकिक दरबार सजा है। सोने-चांदी के आभूषणों से सुसज्जित भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रह अत्यंत आकर्षक और मनोहारी हैं, जो श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में डुबो रहे हैं। इस दरबार में पारंपरिक और सांस्कृतिक वैभव का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

Jagannath Rath Yatra : जहां श्रद्धालु न केवल दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं, बल्कि अपनी मनोकामनाएं भी भगवान के चरणों में अर्पित कर रहे हैं। इस खास मौके पर कई प्रमुख हस्तियों ने भी दरबार में हाजिरी लगाई। विधायक पुरंदर मिश्रा, जगदलपुर के राजा कमल सिंह भंजदेव और रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख-शांति की प्रार्थना की। माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर है, और यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ कला और संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन बन गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019