Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

jacqueline fernandez : जैकलीन फर्नांडिस संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एलन मस्क की मां, ट्रेडिशनल लुक में ली बप्पा का आशीर्वाद

Dev Verma
jacqueline fernandez : जैकलीन फर्नांडिस संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एलन मस्क की मां, ट्रेडिशनल लुक में ली बप्पा का आशीर्वाद
X

jacqueline fernandez : जैकलीन फर्नांडिस संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं एलन मस्क की मां, ट्रेडिशनल लुक में ली बप्पा का आशीर्वाद

jacqueline fernandez : मुंबई: दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक एलन मस्क की मां मेय मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं और उनके दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। खास बात ये है कि मेय मस्क बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं और भगवान गणेश के दर्शन किए।

jacqueline fernandez : इस दौरान दोनों ने भारतीय परंपराओं का पूरा सम्मान किया। जैकलीन ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं और सिर पर दुपट्टा ओढ़े भगवान गणेश से आशीर्वाद लेती दिखीं। वहीं मेय मस्क भी पूरी तरह भारतीय लुक में ढली नजर आईं, जिससे उनके भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव और सम्मान की झलक मिली।

jacqueline fernandez : बताया जा रहा है कि मेय मस्क भारत में अपने काम से जुड़ी एक खास वजह से आई हैं। वे पेशे से डाइटिशियन और लेखिका हैं और अपनी लोकप्रिय किताब ‘A Woman Makes A Plan’ के हिंदी संस्करण के लॉन्च के सिलसिले में भारत में हैं। इसी दौरान उन्होंने 19 अप्रैल को अपना 77वां जन्मदिन भी मुंबई में ही मनाया।

jacqueline fernandez : मेय मस्क और जैकलीन की मंदिर में एक साथ मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस मुलाकात को बेहद खास बता रहे हैं। जैकलीन ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि “मेय मस्क के साथ सिद्धिविनायक दर्शन करना मेरे लिए एक बेहद खास और यादगार पल रहा। वह मेरी एक अच्छी दोस्त हैं और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका सम्मान काबिल-ए-तारीफ है।”

jacqueline fernandez : गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस अपनी मां के हालिया निधन के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से किसी कार्यक्रम या स्थान पर नजर आई हैं। उनकी मां का 6 अप्रैल को निधन हुआ था, और वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019