Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jaat Trailer : सनी देओल की 'जाट' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले – साउथ पहुंचा ढाई किलो का हाथ...

Jaat Trailer : सनी देओल की जाट का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले – साउथ पहुंचा ढाई किलो का हाथ...
X

Jaat Trailer : सनी देओल की ‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले – साउथ पहुंचा ढाई किलो का हाथ…

मुंबई : Jaat Trailer : सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसे देखने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर में सनी देओल का दमदार अंदाज और रणदीप हुड्डा का खतरनाक अवतार देखने को मिला, जिसने दर्शकों को खूब रोमांचित किया है।

Jaat Trailer : सनी देओल का ढाई किलो का हाथ अब साउथ में मचाएगा धमाल
ट्रेलर में एक डायलॉग है — “ढाई किलो का हाथ तो नॉर्थ में सभी ने देख लिया है, अब साउथ की बारी है।” यह डायलॉग फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है। सनी देओल का धांसू एक्शन और रणदीप हुड्डा के रणतुंगा अवतार ने ट्रेलर में आग लगा दी है।

Jaat Trailer : 2 मिनट 52 सेकंड में एक्शन, बदला और जंग की कहानी
2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर में एक गांव के नरसंहार की झलक दिखाई गई है, जिसके बाद सनी देओल का जबरदस्त बदला शुरू होता है। ट्रेलर में सनी और रणदीप के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी जबरदस्त हैं। कमेंट सेक्शन में लोग लिख रहे हैं — “साउथ पहुंचा ढाई किलो का हाथ”, “रणतुंगा तुंगा की लंका में घुसा जाट”, और “अब लगेगी सबकी वाट।”

Jaat Trailer : सनी देओल की दूसरी पारी में नया धमाका
सनी देओल की पिछली फिल्म गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता पाई थी। अब जाट’ के जरिए सनी एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं। इसके अलावा वह ‘बॉर्डर 2’ में भी नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है। फैंस को अब 10 अप्रैल का इंतजार है, जब जाट’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी और देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019