Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Itarsi Road Accident : इटारसी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर

Itarsi Road Accident : इटारसी में दर्दनाक सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर
X

Itarsi Road Accident : इटारसी में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

नर्मदापुरम/इटारसी: Itarsi Road Accident : एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे इटारसी के चार दोस्तों के साथ बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 69 पर पवारखेड़ा के पास उनकी कार एक डंपर से टकरा गई,

Itarsi Road Accident : जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे की है। सागर नवलानी, सूरज आहूजा, संदीप मूलचंदानी और

संस्कार अंदानी नामक चारों दोस्त इटारसी से नर्मदापुरम स्थित साईं कृष्णा रिसॉर्ट में एक शादी में शामिल होने के लिए निकले थे। तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर एक डंपर के पीछे जा घुसी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सागर, सूरज और संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। संस्कार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।इस दुखद घटना से इटारसी में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिवार और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019