Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मुद्दा : बंगाल या बांग्लादेश..?

Asian News
मुद्दा : बंगाल या बांग्लादेश..?
X

मुद्दा : बंगाल या बांग्लादेश..?

Murshidabad Violence: कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के विरोध में हुई हिंसा के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में मौलवियों और धार्मिक नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं हर साल ईद पर रेड रोड पर नमाज पढ़ने जाती हूं। हम सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं। मैं रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं का सम्मान करती हूं।" ममता ने बीजेपी पर बंगाल में धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा, "पीएम मोदी हिंदुस्तान को नहीं बदल सकते। बीजेपी की भड़काऊ बयानबाजी से उकसकर बंगाल में अशांति न फैलाएं।"

Murshidabad Violence: ममता ने विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज किया, जिसमें टीएमसी पर हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने तर्क दिया, "अगर टीएमसी हिंसा में शामिल होती, तो हमारे नेताओं के घरों पर हमले न होते।" ममता ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार शुरू से वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ रही है और मुस्लिम समुदाय की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और एकजुटता के साथ सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019