Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Iran Unrest: ईरान में बढ़ती अशांति के बीच MEA की नई एडवाइजरी, नागरिकों से तत्काल देश छोड़ने की अपील

Iran Unrest
X

Iran Unrest

Iran Unrest: नई दिल्ली: ईरान में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से जारी व्यापक हिंसा और सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मद्देनजर भारत सरकार ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह जारी की है। विदेश मंत्रालय की ताजा एडवाइजरी में सुरक्षा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमर्शियल उड़ानों सहित सभी उपलब्ध परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की गई है।

Iran Unrest: प्रदर्शन पिछले महीने ईरानी मुद्रा रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से शुरू हुए थे, जो आर्थिक असंतोष से राजनीतिक बदलाव की मांग में बदल चुके हैं। अब ये आंदोलन देश के सभी 31 प्रांतों में फैल चुका है।

Iran Unrest: मंत्रालय ने ईरान में मौजूद भारतीयों और भारतीय मूल के व्यक्तियों (पीआईओ) से पूरी सतर्कता बरतने, प्रदर्शन स्थलों एवं अशांत क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय हालात पर नजर रखने और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से नियमित संपर्क बनाए रखने को कहा है। सभी से पासपोर्ट एवं अन्य यात्रा दस्तावेज हर समय तैयार रखने की हिदायत दी गई है।

Iran Unrest: मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या 2,572 तक पहुंच गई है। ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तेज सुनवाई और फांसी की सजा का संकेत दिया है।

Iran Unrest: इससे पहले 5 जनवरी को भी भारत ने ईरान की गैर-जरूरी यात्रा टालने और सावधानी बरतने की सलाह दी थी। सरकार ने आश्वासन दिया है कि किसी भी भारतीय को जरूरी सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019