Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Iran–Israel War : ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जारी, इस्फहान में धमाकों से दहला न्यूक्लियर ज़ोन, UAV कमांडर को मार गिराया

Dev Verma
Iran–Israel War
X

Iran–Israel War

Iran–Israel War : तेल अवीव/तेहरान। मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव ने अब गंभीर युद्ध का रूप ले लिया है। एक सप्ताह से जारी टकराव में शुक्रवार को हालात और बिगड़ गए जब ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों और रॉकेट से हमला कर दिया। सेंट्रल इजरायल में लगातार सायरन बजने लगे और कई मिसाइलें तेल अवीव व उसके आसपास के इलाकों को निशाना बनाते हुए जोरदार धमाकों के साथ गिरीं।

इजरायली डिफेंस सिस्टम ने कुछ मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने में सफलता पाई, लेकिन कई मिसाइलें शहर के अलग-अलग इलाकों में गिरीं, जिससे आवासीय इलाकों और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। हाइफा और बीरशेबा जैसे प्रमुख शहरों पर भी हमले हुए, जहां ओटोमन काल की मस्जिद और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Iran–Israel War : 20 मिसाइलें दागीं, कई घायल

ईरानी हमले में करीब 20 मिसाइलें दागी गईं। इजरायली मीडिया के अनुसार, मध्य इजरायल के एक चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। इजरायली एम्बुलेंस सेवा के मुताबिक, अब तक कम से कम दो लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

ईरान की फार्स न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि तेहरान ने हमले में लंबी दूरी की मिसाइलों और भारी विस्फोटक क्षमता वाले ड्रोन का इस्तेमाल किया। ईरानी सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि हमलों का मकसद इजरायली सैन्य ठिकानों, रक्षा उद्योगों और कमांड सेंटरों को निशाना बनाना था।

Iran–Israel War : इजरायल का जवाबी हमला

इजरायल ने हमले के जवाब में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के यूएवी सेकेंड ब्रिगेड कमांडर अमीनपुर जौदकी पर निशाना साधा और उसे मार गिराने का दावा किया है। इजरायली वायुसेना ने कहा कि यह कार्रवाई रणनीतिक रूप से अहम थी, क्योंकि यह कमांडर ड्रोन हमलों की योजना और संचालन में प्रमुख भूमिका निभा रहा था।

Iran–Israel War : विदेश मंत्री का बयान

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने कहा कि ईरान की गतिविधियां बातचीत के बजाय युद्ध को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने ईरान की मंशा पर संदेह जताते हुए कहा, “हम उनके रिकॉर्ड से जानते हैं कि वे ईमानदारी से बातचीत नहीं करते।”

Iran–Israel War : न्यूक्लियर सिटी इस्फहान में धमाके

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूक्लियर सिटी इस्फहान में भी जोरदार धमाकों की खबर है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इन धमाकों में कोई नुकसान हुआ या नहीं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस्फहान पर हमले का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को प्रभावित करना हो सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019