Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

iran israel war: लाइव न्यूज पढ़ रही थी एंकर, तभी चैनल की बिल्डिंग पर गिरा इजरायली मिसाइल, कैमरे में कैद हुआ भयानक मंजर – देखें VIDEO

iran israel war
X

iran israel war

iran israel war: तेहरान। इजराइल के हमलों में अब तक ईरान के 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जबकि ईरानी हमलों में इजराइल के दो दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दोनों देश अभी भी एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि इजराइल ने एक और बड़ा हमला करते हुए ईरान के एक ब्रॉडकास्टिंग ऑफिस पर हमला किया है।

iran israel war: तेहरान टाइम्स की ख़बर के मुताबिक, सोमवार को इजरायल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन पर हमला किया है। जब यह हमला हुआ तो न्यूज एंकर स्टूडियो में समाचार पढ़ रही थी। इस हमले का खौफनाक वीडियो लाइव भी दिखाई दिया।

iran israel war: IRIB के दफ्तर पर हुआ हमला

तेहरान टाइम्स ने बताया कि इजराइल ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर यह हमला किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हिजाब पहनी एक महिला एंकर बड़े उत्साह से न्यूज पढ़ रही है और इसी बीच उसके ऑफिस पर हमला हो जाता है।

iran israel war: कैमरे में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद स्टूडियो के अंदर बहुत तेज धमाका सुनाई देता है और फिर मलबा गिरने लगता है। तेज आवाज सुनकर महिला एंकर चौंक जाती है और फिर जल्दी-जल्दी वहां से भाग जाती है। हमला इतना भयानक था कि स्टूडियो पूरी तरह हिलने लगा और बैकग्राउंड से अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर की आवाजें आने लगीं।

देखें वीडियो:-


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019