Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Diego Garcia: ईरान ने हिंद महासागर में यूके के डिएगो गार्सिया बेस पर दागीं मिसाइलें, भारत के पड़ोस तक पहुंची जंग की आग

Asian News
Diego Garcia: ईरान ने हिंद महासागर में यूके के डिएगो गार्सिया बेस पर दागीं मिसाइलें, भारत के पड़ोस तक पहुंची जंग की आग
X

Diego Garcia: तेहरान/नई दिल्ली। Iran-US War: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका-ब्रिटेन के रणनीतिक सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन यह हमला असफल रहा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने दो इंटरमीडिएट रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन दोनों अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं।

Diego Garcia: मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल हो गई, जबकि दूसरी को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत ने SM-3 इंटरसेप्टर मिसाइल लॉन्च की।

Diego Garcia: हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि इंटरसेप्शन पूरी तरह सफल रहा या नहीं, लेकिन डिएगो गार्सिया बेस को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, ईरान की मिसाइल क्षमता और इस बेस की ईरान से दूरी को देखते हुए यह माना जा रहा है कि हमला सफल नहीं हो सका।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019