Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ रिंग सेरेमनी में IPS केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर किया डांस, देखें Video

Asian News
IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony
X

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: संभल। यूपी कैडर के चर्चित आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई और बरेली की एएसपी अंशिका वर्मा की रिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गुरुवार रात संभल में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केके बिश्नोई ने ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ गाने पर अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर रोमांटिक डांस किया। इस पल को देखकर मौजूद मेहमान तालियों और सीटियों से पूरे हॉल को गुंजा उठे।

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: फिल्मी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस

रिंग सेरेमनी के दौरान माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। बैकग्राउंड में ‘भागम भाग’ फिल्म का गाना ‘प्यार का सिग्नल’ और रोमांटिक ट्रैक ‘अगर तुम कहो’ पर भी दोनों अधिकारियों ने शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। काला चश्मा लगाए केके बिश्नोई का आत्मविश्वास और अंशिका वर्मा की सादगी भरी खूबसूरती ने सबका दिल जीत लिया।

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

दोनों आईपीएस अधिकारियों की लव स्टोरी किसी फिल्म की पटकथा जैसी है। साल 2023 में जब केके बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, तब अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में पोस्टेड थीं। ड्यूटी के दौरान शुरू हुई मुलाकातें पहले दोस्ती में बदलीं और फिर प्यार में बदल गईं। 2018 बैच के केके बिश्नोई और 2021 बैच की अंशिका वर्मा अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: 29 मार्च को राजस्थान में होगा विवाह

रिंग सेरेमनी के बाद शादी का मुख्य कार्यक्रम राजस्थान में होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 27 मार्च: बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और संगीत कार्यक्रम
  • 28 मार्च: बारात सभा और अन्य पारंपरिक रस्में
  • 29 मार्च: मुख्य विवाह समारोह (सात फेरे)
  • 30 मार्च: जोधपुर के लारिया रिजॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन

रिंग सेरेमनी में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, मुरादाबाद से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।

IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: 32 वर्षीय केके बिश्नोई राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, जबकि 30 वर्षीय अंशिका वर्मा प्रयागराज की हैं। दोनों अपनी कार्यशैली के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अंशिका का ‘लंदन ठुमकदा’ डांस पहले भी वायरल हो चुका है, वहीं केके बिश्नोई की खुली जिप्सी वाली धुरंधर एंट्री भी चर्चा में रही थी।

दोनों पुलिस अधिकारियों की इस रोमांटिक और फिल्मी अंदाज वाली रिंग सेरेमनी ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है। अब सभी की निगाहें 29 मार्च को होने वाले उनके विवाह समारोह पर टिकी हुई हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019