Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPS demotion: 2009 बैच के इस दबंग IPS अफसर का डिमोशन, जानें पूरा मामला...

IPS demotion: 2009 बैच के इस दबंग IPS अफसर का डिमोशन, जानें पूरा मामला...
X

IPS demotion: 2009 बैच के इस दबंग IPS अफसर का डिमोशन, जानें पूरा मामला…

IPS demotion: जयपुर: राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अफसर पंकज चौधरी को तीन साल के लिए डिमोशन कर दिया है। पंकज चौधरी, जो राजस्थान कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं, पर पारिवारिक विवाद के मामले में जांच के बाद यह कार्रवाई की गई। राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग की जांच के बाद उन्हें लेवल 11 की वेतन श्रृंखला से लेवल 10 की कनिष्‍ठ वेतन श्रृंखला में डिमोशन किया। यह पहली बार है जब राजस्थान में किसी आईपीएस अफसर का डिमोशन हुआ है।

IPS demotion: पंकज चौधरी वर्तमान में जयपुर के पुलिस मुख्यालय में एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप झेला था, लेकिन कोर्ट से वह मामले में बरी हो गए थे। कोर्ट ने 2020 में केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण और 2021 में हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष में फैसला सुनाया था।

IPS demotion: पंकज चौधरी अपनी ईमानदार और दबंग कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके नेतृत्व में जैसलमेर में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गाज़ी फक़ीर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी, तो सरकार के निशाने पर आ गए थे। इसके बाद वसुंधरा राजे की सरकार में बूंदी दंगे के मामले में बीजेपी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने से राज्य सरकार उनसे नाराज हो गई थी। अब पारिवारिक विवाद के कारण यह डिमोशन हुआ है, जो उनके लिए एक नई चुनौती होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019