Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL Satta : अंतरराज्यीय IPL सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, दिल्ली से संचालित करोड़ों का कारोबार, पुलिस ने 10 को दबोचा...

IPL Satta
X

IPL Satta

IPL Satta : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की बलौदाबाजार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय क्रिकेट सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह नई दिल्ली से ऑनलाइन IPL क्रिकेट सट्टा का संचालन कर रहा था, जिसमें करोड़ों रुपये का लेन-देन सामने आया है। पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली से बलौदाबाजार लाया, जिनमें भाटापारा के बुकी भी शामिल हैं। यह रैकेट विभिन्न ऑनलाइन सट्टा ऐप्स और लॉगिन आईडी के जरिए देश भर में फैला हुआ था।

IPL Satta : दिल्ली में छापा, बड़ा खुलासा-
3 अप्रैल 2025 को भाटापारा शहर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने नई दिल्ली में दो किराये के फ्लैट्स पर छापेमारी की। वहां आरोपियों को लैपटॉप, मोबाइल और टीवी जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए IPL मैचों पर सट्टा संचालित करते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 8 लैपटॉप, 52 एंड्रॉयड मोबाइल, 42 एटीएम कार्ड, 64 बैंक खाते, 22 चेकबुक, 38,000 रुपये नकद और अन्य उपकरण जब्त किए। जांच में पता चला कि यह गिरोह दो पैनल/बुक के जरिए करोड़ों रुपये का ऑनलाइन लेन-देन कर रहा था।

IPL Satta : कैसे चलता था खेल?
गिरोह विभिन्न शहरों में बंटी लॉगिन आईडी के जरिए सट्टा संचालित करता था। भाटापारा में 3 अप्रैल को दो आरोपियों को पकड़ने के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें दिल्ली के मुख्यालय का पता चला। आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, जांजगीर और रीवा (मध्य प्रदेश) से ऑपरेट करते थे। तकनीकी विश्लेषण से करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। पुलिस ने इसे 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 66 आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज किया है।

IPL Satta : पकड़े गए आरोपियों में कपिल होतवानी 36 वर्ष निवासी रायपुर, पवन कुमार मुंजार 40 वर्ष निवासी रायपुर, अंकित चौबे 24 वर्ष निवासी जांजगीर-चांपा, आशीष धरमपाल 31 वर्ष निवासी बिलासपुर, आर्यन गुण्डाने 20 वर्ष निवासी भाटापारा, अभय साहू 21 वर्ष निवासी राजनांदगांव, सत्यम सिंह 22 वर्ष निवासी उत्तर प्रदेश, शिवम मिश्रा 24 वर्ष निवासी रीवा, मध्य प्रदेश, हरिओम वलेचा 25 वर्ष निवासी भाटापारा व महेश कल्याणी 40 वर्ष निवासी भाटापारा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019