Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 Schedule: IPL 2026 का दूसरा शेड्यूल जारी, रायपुर में खेलते नजर आएंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुनील नरेन जैसे दिग्गज, 12 शहरों में खेले जाएंगे 50 मुकाबले, देखें लिस्ट 

Asian News
IPL 2026 Schedule
X

IPL 2026 Schedule

IPL 2026 Schedule: मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे पहले पहले चरण के मैचों की घोषणा की गई थी, जबकि अब लीग स्टेज के बाकी मुकाबलों की तारीखें सामने आ गई हैं।

दूसरा चरण 13 अप्रैल से शुरू होकर 24 मई तक चलेगा, जिसमें कुल 50 मैच खेले जाएंगे। ये मुकाबले देश के 12 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होंगे। जहां ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा।

13 अप्रैल से फिर शुरू होगा एक्शन

दूसरे चरण का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। इस चरण में 8 डबल-हेडर (Double Header) मुकाबले होंगे। दोपहर के मैच 3:30 बजे और शाम के मैच 7:30 बजे से शुरू होंगे।

हाई-वोल्टेज मुकाबले

फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होने वाले मुकाबले होंगे। ये दोनों टीमें 23 अप्रैल को मुंबई और 2 मई को चेन्नई में आमने-सामने होंगी।

इन 12 शहरों में होंगे मैच

दूसरे चरण के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

रायपुर में भी होंगे बड़े मुकाबले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यहां दो बड़े मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs मुंबई इंडियंस (MI) और 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) vs कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मुक़ाबल खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। हालांकि, प्लेऑफ के वेन्यू की घोषणा अभी बाकी है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019