IPL 2026 : रोहित शर्मा के तूफानी पारी से खुश हुईं नीता अंबानी, दिया खास तोहफा; वीडियो वायरल
IPL 2026 : मुंबई। आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर आग उगलता नजर आया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोहित ने 44 गेंदों पर 84 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्होंने मात्र 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई।
IPL 2026 : नीता अंबानी ने दिया खास तोहफा
रोहित के इस धाकड़ प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी बेहद खुश नजर आईं। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में नीता अंबानी ने रोहित को एक खास तोहफा दिया। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में नीता अंबानी रोहित को गॉगल्स गिफ्ट करती दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2026 : मैच का रोमांचक हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाकर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मुंबई की इस जीत में रयान रिकल्टन ने भी 32 गेंदों पर 83 रनों की तूफानी पारी खेली।
IPL 2026 : रोहित का यह अर्धशतक खास
रोहित शर्मा का यह अर्धशतक इस सीजन का उनका दूसरा अर्धशतक है। हिटमैन ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और लखनऊ के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। उनकी पारी ने मुंबई को मजबूत शुरुआत दी, जिसका फायदा टीम को मैच जीतने में मिला।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


