Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 Mini-Auction: आईपीएल मिनी-ऑक्शन के लिए 1355 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 45 खिलाड़ी का बेस प्राइस ₹2 करोड़, इन दिग्गजों पर होगी पैसे की बारिश

Asian News
IPL 2026 Mini-Auction
X

IPL 2026 Mini-Auction

IPL 2026 Mini-Auction: नई दिल्ली: IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस बार कुल 1,355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है, जिनमें 1,062 भारतीय और 293 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। यह सूची आईपीएल ने फ्रेंचाइजियों को सौंप दी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 नवंबर थी। अब टीमें इन खिलाड़ियों में से चयन कर फाइनल ऑक्शन लिस्ट तैयार करेंगी।

IPL 2026 Mini-Auction: ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होगा। प्रत्येक टीम अपने स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ी रख सकती है। कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। सबसे दिलचस्प तथ्य यह है कि अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का नाम इस बार रजिस्ट्रेशन सूची में नहीं है, जिससे साफ है कि वे मिनी-ऑक्शन का हिस्सा नहीं होंगे।

IPL 2026 Mini-Auction: ₹2 करोड़ बेस प्राइस वाले 45 खिलाड़ी
सबसे ऊंची श्रेणी यानी ₹2 करोड़ बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सिर्फ दो भारतीय रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर हैं। यह तय करता है कि अधिकतर भारतीय खिलाड़ी टीम-फ्रेंडली प्राइस के साथ नीलामी में जाना पसंद कर रहे हैं।

विदेशी खिलाड़ियों में मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, शॉन एबॉट, एश्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैगर्क, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टाइमेल मिल्स, जेमी स्मिथ, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवॉन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, विल ओ’रूक, रचिन रवींद्र, गेराल्ड कोएत्जी, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, डेविड वीज, वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, महीश तीक्षाणा, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसेफ. जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

IPL 2026 Mini-Auction: 45 Players Set Maximum Base Price; Ravi Bishnoi,  Cameron Green, Steve Smith, Matheesha Pathirana Lead Rs 2 Crore List -  myKhel

IPL 2026 Mini-Auction: भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी
भारत के कई प्रमुख खिलाड़ी इस ऑक्शन में उतरने को तैयार हैं। इनमें मयंक अग्रवाल, केएस भरत, राहुल चाहर, दीपक हुड्डा, आकाशदीप, सरफराज खान, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव जैसे नाम शामिल हैं।

IPL 2026 Mini-Auction: विदेशी खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति
ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के दिग्गज खिलाड़ी भी ऑक्शन लिस्ट में मौजूद हैं, जिससे मिनी-ऑक्शन इस बार और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 का मिनी-ऑक्शन रोमांचक होता नजर आ रहा है, खासकर ₹2 करोड़ वाले प्रीमियम ब्रैकेट में शामिल बड़े नामों के कारण।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019