Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 : आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे...

IPL 2025 : आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे...
X

IPL 2025 : आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए देने होंगे इतने पैसे…

IPL 2025 : आईपीएल 2025 की अगले महीने से शुरू होने वाली है। आईपीएल के 18वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत हो सकती है। इस सीजन से अब फ्री में आईपीएल नहीं देखने को मिलेगा। आईपीएल को जियोसिनेमा पर 2023 से मुफ़्त में स्ट्रीम किया जा रहा था, जब इसने 5 साल के लिए टी20 टूर्नामेंट के डिजिटल राइट्स हासिल किया था।

सीजन शुरू होने से पहले पहले सब्सक्रिप्शन मॉडल जल्द ही पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि फैंस को आईपीएल 2025 देखने के लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होगा। अब आईपीएल 2025 को जियोहॉटस्टार में स्ट्रीम किया जाएगा।

IPL 2025 Player Retention में सभी टीमों की रिटेन लिस्ट
IPL 2025 : अब कंपनी सबसे कम 149 रुपए से शुरू होने वाले प्लान पेश करने वाली है। रिपोर्ट में बताया गया है कि जल्द ही एक नया रीब्रांडेड ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 149 रुपये से शुरू होने वाला बेसिक प्लान और 3 महीने के लिए 499 रुपये में विज्ञापन-मुक्त प्लान दिया जाएगा।

बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन यह व्यापक रूप से बताया गया है कि मार्च के तीसरे सप्ताह तक सीज़न शुरू हो सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019