Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025 : ट्रेविस हेड ने जड़ा IPL 2025 का सबसे तेज फिफ्टी, आर्चर को लगाया 105 मीटर लंबा छक्का...

Dev Verma
IPL 2025 : ट्रेविस हेड ने जड़ा IPL 2025 का सबसे तेज फिफ्टी, आर्चर को लगाया 105 मीटर लंबा छक्का...
X

IPL 2025 : ट्रेविस हेड ने जड़ा IPL 2025 का सबसे तेज फिफ्टी, आर्चर को लगाया 105 मीटर लंबा छक्का…

हैदराबाद: IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। हेड ने महज 31 गेंदों में 67 रन ठोक डाले, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज फिफ्टी है।

IPL 2025 : आर्चर की गेंद पर 105 मीटर लंबा छक्का
मैच में सबसे ज्यादा चर्चा उस छक्के की रही, जो हेड ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर जड़ा। पावरप्ले के 5वें ओवर में आर्चर गेंदबाजी के लिए आए, लेकिन हेड ने उन्हें बिल्कुल भी सेट होने का मौका नहीं दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ऐसा गगनचुंबी छक्का लगाया, जो 105 मीटर दूर जाकर गिरा। इस छक्के के बाद आर्चर के चेहरे पर साफ मायूसी देखी गई। हेड ने उस ओवर में कुल 23 रन बटोरे, जिससे राजस्थान के गेंदबाजों पर दबाव और बढ़ गया।

IPL 2025 : धमाकेदार साझेदारियां
हेड की इस आक्रामक पारी में दो अहम साझेदारियां भी देखने को मिलीं। पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 45 रन जोड़े, फिर ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 39 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी की। इस दौरान हेड का योगदान 22 गेंदों में 48 रनों का रहा।

IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी
हेड की पारी ने ना सिर्फ राजस्थान के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ाईं, बल्कि IPL 2025 की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी उनके नाम कर दिया। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है।

ट्रेविस हेड की इस पारी ने दिखा दिया कि उन्होंने पिछले सीजन से वही फॉर्म बरकरार रखा है। सोशल मीडिया पर उनका 105 मीटर लंबा छक्का जमकर वायरल हो रहा है, और फैंस हेड की इस पारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019