Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2025: टेक्नो बना कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफिशियल पार्टनर, ‘सिग्नल जीत का’ अभियान लॉन्च...

Dev Verma
IPL 2025: टेक्नो बना कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफिशियल पार्टनर, ‘सिग्नल जीत का’ अभियान लॉन्च...
X

IPL 2025: टेक्नो बना कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफिशियल पार्टनर, ‘सिग्नल जीत का’ अभियान लॉन्च…

नई दिल्ली: IPL 2025: आईपीएल 2025 के रोमांच को और बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी और क्रिकेट का शानदार संगम देखने को मिलेगा। इनोवेटिव टेक ब्रांड टेक्नो ने गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इस टाई-अप के जरिए टेक्नो क्रिकेट फैंस को मैदान के हर रोमांचक पल से जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

IPL 2025: ‘सिग्नल जीत का’ अभियान से जुड़ाव बढ़ेगा
टेक्नो ने इस साझेदारी के तहत सिग्नल जीत का’ अभियान लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य फैंस को बिना रुकावट के हर चौके, छक्के और विकेट तक पहुंचाना है। टेक्नो मोबाइल इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने कहा, “केकेआर के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक एहसास है, जो लाखों दिलों को जोड़ता है। टेक्नो की प्रतिबद्धता है कि उसके फैंस हमेशा जुड़े रहें और रोमांचक मैच का कोई भी पल न चूकें।”

IPL 2025: केकेआर और टेक्नो – जुनून और समर्पण का मेल
केकेआर का प्रसिद्ध नारा ‘करबो, लरबो, जीतबो’ टेक्नो के ‘स्टॉप एट नथिंग’ सिद्धांत से पूरी तरह मेल खाता है। दोनों ब्रांड मेहनत, टीमवर्क और जीत के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। टेक्नो अपने एडवांस प्रोडक्ट्स और बेहतरीन सिग्नल कनेक्टिविटी के जरिए यह सुनिश्चित करता है कि फैंस का अनुभव शानदार और बाधारहित रहे।

IPL 2025: नाइट राइडर्स भी टेक्नोलॉजी के महत्व को मानते हैं
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के सीएमओ बिंदा डे ने कहा, “भारत में क्रिकेट के विकास में टेक्नोलॉजी की भूमिका बेहद अहम है। टेक्नो के साथ यह साझेदारी फैंस को खेल से और करीब लाने के हमारे उद्देश्य को मजबूत करती है।”

इस साझेदारी के जरिए टेक्नो ने न सिर्फ केकेआर के फैंस से जुड़ने का मौका पाया है, बल्कि भारत के उन युवाओं तक पहुंचने की प्रतिबद्धता भी जताई है, जो टेक्नोलॉजी और क्रिकेट के लिए खास जुनून रखते हैं। अब देखना होगा कि मैदान पर केकेआर का प्रदर्शन कैसा रहता है, लेकिन एक बात तय है — फैंस को रोमांचक क्रिकेट अनुभव देने में टेक्नो कोई कसर नहीं छोड़ेगा!


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019